ब्रेकिंग न्यूज़

 सीखने तक सीमित न रखें, बनाएं आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम- सांसद लक्ष्मी वर्मा

 - राज्यसभा सांसद ने आरसेटी एवं सेवा सेतु केंद्र का किया शुभारंभ
- सेवा सेतु केंद्र से चार से छह दिनों में मिल रहे प्रमाण पत्र, लाभान्वित हितग्राहियों से की चर्चा
- प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किया प्रोत्साहित
  मोहला । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने जिले के मानपुर विकासखंड में विभिन्न जनहितकारी संस्थानों एवं सुविधाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) एवं सेवा सेतु केंद्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि इन संस्थानों के माध्यम से आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही महिलाओं एवं युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
        राज्यसभा सांसद श्रीमती वर्मा ने मानपुर में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का शुभारंभ किया। उन्होंने आरसेटी में संचालित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं ट्रेड की जानकारी ली। संबंधित अधिकारी ने बताया कि आरसेटी में प्रथम बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं को पशु सखी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्रीमती वर्मा ने प्रशिक्षणार्थी महिलाओं से संवाद कर प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शासन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से प्रारंभ किए गए आरसेटी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को केवल सीखने तक सीमित न रखें, बल्कि इसे आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार का माध्यम बनाएं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण कक्ष का अवलोकन भी किया।
        राज्यसभा सांसद श्रीमती वर्मा ने अनुविभागीय कार्यालय मानपुर परिसर में सेवा सेतु केंद्र का भी शुभारंभ किया। उन्होंने केंद्र के माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं की जानकारी ली तथा सेवा सेतु से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद किया। मानपुर निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने सेवा सेतु के माध्यम से आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, जो उन्हें मात्र चार दिनों में प्राप्त हो गया। इसी प्रकार आर्यन कुमार एवं सुलेमान ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र में आवेदन करने के बाद उन्हें छह दिनों में जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। हितग्राहियों ने समयबद्ध तरीके से दस्तावेज उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन की इस पहल की सराहना की।
        राज्यसभा सांसद श्रीमती वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं एवं आवश्यक दस्तावेज सरल, सुगम और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। सेवा सेतु जैसे केंद्रों से लोगों को शासकीय कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करते हुए जनहित में संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करें, ताकि आमजन को बिना किसी परेशानी के समय-सीमा में आवश्यक दस्तावेज एवं शासकीय सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह,  कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, एसएसपी श्री यशपाल सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मांडवी, जनपद सदस्य श्रीमती रेणु टांडिया, जनप्रतिनिधि श्री दिलीप वर्मा, श्री मदन साहू, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english