शंकर नगर बाल वाचनालय में पार्षद राजेश गुप्ता ने किया ध्वजारोहण
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर बाल वाचनालय में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि वार्ड के पार्षद राजेश गुप्ता ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रायपुर मिलेनियम के अध्यक्ष राज प्रजापति अपने क्लब मेंबर्स के साथ, शंकर नगर बाल वाचनालय के प्रभारी सुबोध टोले, विनोद राखुंडे, संजय पुराणिक, शुभम् पुराणिक, रिदुल शर्मा, अभिषेक मिश्रा, भगीरथ कालेले, श्याम सुंदर अग्रवाल, डॉ. अनिकेत ठोके, सतीश जिल्हारे, रैना पुराणिक, पुष्पा जावेकर, निर्मला पिंपल सहित अनेक सभासद, पदाधिकारी व शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में बाल वाचनालय के समीप स्थित पद्मावती स्कूल के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इन छात्रों को शंकर नगर महिला केंद्र ने उपहार देकर उनका सम्मान किया।












Leave A Comment