रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने किया सादर नमन
रायपुर - वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का उनकी 195वीं जयंती पर राजधानी शहर रायपुर के जिला अस्पताल पंडरी के प्रांगण में स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष सादर नमन करने रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 3 के सहयोग से पुष्पांजलि आयोजन रखा गया.
रायपुर नगर निगम के पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी को उनकी 195,वीं जयन्ती पर प्रमुख रूप से रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, नगर निगम के पूर्व पार्षद डॉ प्रमोद साहू, श्री मोहन उपारकर, लोधी समाज पदाधिकारियों, महिलाओं, गणमान्यजनों, नवयुवकों, वरिष्ठ नागरिकों, आमजनों ने बड़ी संख्या में रायपुर जिला अस्पताल पंडरी के प्रांगण में पहुंचकर सादर नमन किया.
नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि वीरांगना अवन्ति बाई लोधी का जीवन प्रेरणादायक है. वीरांगना ने जीवन में पति के अवसान के बाद परिवार के लालन -पालन एवं मध्यप्रदेश राज्य के रामगढ़ क्षेत्र की रानी की दोहरी भूमिका बखूबी निभायी. वीरांगना ने 1857 की क्रांति में अद्भुत वीरता प्रदर्शित कर अनेक बार अंग्रेज सेना को हराकर रामगढ़ से बाहर खदेड़ा, जब अंग्रेज सेना से वीरांगना अवन्ति बाई लोधी चारों ओर से घिर गयीं, तो भी वे जीवन के अंतिम क्षण तक अंग्रेज सेना से अद्भुत तरीके से अकेली ही रणभूमि में संघर्ष करती रहीं एवं वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी ने अंग्रेज सेना के सामने हार ना मानकर अपने निज जीवन की इहलीला अपनी तलवार से स्वयं समाप्त कर ली एवं रनभूमि में वीरगति को प्राप्त हुई.
नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद डॉ प्रमोद साहू ने वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी को 195वीं जयन्ती पर सादर नमन कर उनके अद्भुत रणकौशल, अदम्य साहस एवं शौर्य को अद्वितीय बतलाया.











Leave A Comment