ब्रेकिंग न्यूज़

चेयरमैन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत

 -    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण
-    डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को ई-आफिस के क्रियान्वयन के लिए मिला रनिंग शील्ड
रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के चेयरमेन श्री सुबोध कुमार सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बिजलीकर्मियों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें आंधी-बारिश, बाढ़ एवं अन्य आपात परिस्थितियों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया, वहीं कंपनी को संभावित क्षतिपूर्ति एवं आर्थिक पेनल्टी से बचाने की पहल करने वालों से लेकर विद्युत उपकेंद्रों में महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य समय पर पूर्ण करने वाले तक को पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही ई-आफिस के क्रियान्वयन के लिए डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री राजेंद्र प्रसाद को टीम अवार्ड के रूप में रनिंग ट्रॉफी प्रदान किया गया।
 पावर कंपनीज के मुख्यालय डंगनिया में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राज्य एवं केंद्रीय कार्यालय स्तर के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को अध्यक्ष श्री सिंह (आईएएस) ने नगद पुरस्कार, पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक (जनरेशन) श्री एस.के. कटियार, प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) श्री राजेश कुमार शुक्ला तथा प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन) श्री भीमसिंह कंवर उपस्थित थे। ट्रांसमिशन कंपनी की मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्रीमती रश्मि वर्मा ने पुरस्कृत अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
राज्य कार्यालय स्तर पर जनरेशन कंपनी से मड़वा के अधीक्षण अभियंता श्री चिंतामणि तिवारी को कंपनी को राखड़ निष्पादन का लक्ष्य 13 प्रतिशत अधिक करने पूरा करने के लिये सम्मानित किया गया। कोरबा पश्चिम के सहायक अभियंता श्री अंकित कुमार जैन को पावर प्लांट के टरबाइन की बेयरिंग स्पीड शून्य होने की गंभीर तकनीकी समस्या का दो घंटे के भीतर त्वरित समाधान करने के लिए मेडल दिया गया।
इसी तरह ट्रांसमिशन कंपनी से भिलाई के परिचारक श्रेणी-दो (लाइन) श्री उनकेश्वर प्रसाद साहू को भीषण आंधी-तूफान से 220 केवी खेदामारा-ठेलकाडीह सर्किट के टावरों में फेल सस्पेंशन हार्डवेयर तथा कंडक्टर के सुधार कार्य करने के लिए पदक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही भिलाई के ही वरिष्ठ पर्यवेक्षक श्री गणेश राम गजेन्द्र को 220/132/33 केवी उपकेंद्रों में ट्रांसफार्मर, फीडर कंट्रोल एवं रिले पैनलों के परीक्षण एवं स्थापना कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से रायपुर के कनिष्ठ अभियंता श्री अनिल कुमार वर्मा को राजस्व वसूली एवं विद्युत विच्छेदन कार्यों के प्रभावी प्रबंधन तथा जगदलपुर के लाइन सहायक श्रेणी-दो श्री देवेन्द्र भण्डारी को बाढ़, आगजनी एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्यवाही कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
इसी तरह केंद्रीय कार्यालय स्तर पर छह कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसमें जनरेशन कंपनी की स्टाफ ऑफिसर श्रीमती वंदना शिलारे, सहायक अभियंता श्रीमती ज्योति माला साहू, ट्रांसमिशन कंपनी के अधीक्षण अभियंता श्री करूणेश कुमार यादव, कार्यालय सहायक श्रेणी-एक श्रीमती टी. अनिता, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से अधीक्षण अभियंता श्री एन बिम्बिसार तथा प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) श्री नवीन खंडेलवाल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। साथ ही गोपनीय चरित्रावली के ऑनलाइन क्रियान्वयन के लिए डीजीएम श्री पंकज सिंह परमार, श्रीमती मल्लिका बेक, अधीक्षण अभियंता श्री पंकज चौधरी, कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्राची अग्रवाल सिन्हा, कार्यपालन अभियंता श्रीमती कृतिमा पांडेय मिश्रा, सहायक प्रबंधक सुश्री मीनल पांडेय, सहायक अभियंता श्री ओमकार चंद्राकर एवं सहायक अभियंता श्री रजनीश चौबे को प्रबंध निदेशकों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविंद पटेल ने किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english