ब्रेकिंग न्यूज़

सरयूपारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ ने मनाई तुलसी जयंती

रायपुर/श्रृंगार में अध्यात्म का दर्शन अगर किसी ने कराया है तो वह श्री रामचरित मानस के रचियता बाबा तुलसी दास जी ही हैं उक्त बातें डॉ विजय दुबे प्रख्यात लेखक एवं रामचरित मानस के टीकाकार ने सरयू पारीण ब्राह्मण सभा के द्वारा आयोजित तुलसी जयंती पर कही।                       
      सरयूपारीण ब्राह्मण सभा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समाज भवन के तुलसी कक्ष में स्थापित बाबा तुलसी दास जी की जयंती पर आज पूजा अर्चना कर व्याख्यान का आयोजन किया गया था, जिसमें अंचल के प्रसिद्ध रामायण के टीकाकार एवं अनेक धार्मिक पुस्तकों के लेखक डॉ विजय दुबे, पंखिड़ा ओ पंखिड़ा फेम गीतकार राजेश हनुमान मिश्रा, सरयू पारीण समाज राज्य अलंकरण से सम्मानित डॉ दादू भाई त्रिपाठी प्रमुख वक्ता के तौर पर उपस्थित थे।                                
   डॉ दादूभाई ने कहा कि तुलसी दास जी का जीवन को देखें तो भगवान कृष्ण के जीवन से बहुत कुछ मेल खाता है।पूरे जीवन भर संघर्ष किया उन्होंने।उनकी रचित राम चरित मानस में आपके पूरे जीवन चक्र को बताया गया है।आत्मसात करें। श्री राजेश हनुमान मिश्रा पंखिड़ा फेम संगीत मय छंदएवं दोहों के माध्यम से व्याख्या की, उन्होंने बताया कि उन्होंने बाबा तुलसी की हस्त लिखित रामायण की मूल प्रति का पाठ किया है,जो उनकी ससुराल राजापुर में सुरक्षित है।        
     डॉ सुरेश शुक्ला अध्यक्ष सरयूपरिण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ ने स्वागत भाषण में बताया कि सरयू पारीण ब्राह्मण समाज के कुलपुरुष बाबा तुलसी दास ने राम चरित मानस के माध्यम से भगवान राम को घर घर तक पहुंचाया है, भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में।  पूर्व अध्यक्ष प्रो जी पी कुरारिया ने कहा कि  रामिचरित मानस हमको जीने का रास्ता दिखाती है, समस्या का समाधान बताती है। वी एन मिश्राएवं ,राजेश त्रिपाठी, त्रिपाठी ने संचालन किया। इस अवसर पर सर्व श्री राम मूरत तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा सहसचिव राजेश त्रिपाठी डी एस परोहा मित्रेश दुबे, सुरेन्द्र तिवारी,श्री लक्षमण प्रसाद मिश्रा,यूवा मंडल प्रभारी बैजनाथ मिश्रा ध्रुवनाथ तिवारी जी,डा नागेन्द्र शुक्ला यदुवंश मणि त्रिपाठी जी,ब्रिसनेन्द्र मिश्रा,मदन मोहन उपाध्याय,परवेश उपाध्याय गंगेश द्विवेदी,पंडित श्रीराम शर्मा,प्रदीप पाठक, गोमती पाठक,के एस शुक्ला, सन्दीप दुबे अवधेश मिश्रा सत्यनारायण शर्मा, शिवकुमार मिश्रा अंकुश शुक्ला शिवम् त्रिपाठी चंद्र शेखर द्विवेदी नागेन्द्र तिवारी संजीव गौतम, प्रवीण चौबे सुभाष तिवारी अरुण मिश्रा भागवत तिवारी डा अरुणा ओझा, कुसुम त्रिपाठी, बृजेश त्रिपाठी, अपर्णा तिवारी, शशि मिश्रा सीमा मिश्रा आदि उपस्थित थे।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english