ब्रेकिंग न्यूज़

 3 किलोवाट सोलर प्लांट से भोलानाथ वर्मा बने बिजली के उपभोक्ता के साथ उत्पादक

 - प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिली प्रेरणा
- प्रतिदिन औसतन 10 यूनिट बिजली का उत्पादन

राजनांदगांव  । जिले के ग्राम पुरैना निवासी श्री भोलानाथ वर्मा ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया है। सोलर प्लांट लगने के बाद वे बिजली के उपभोक्ता होने के साथ-साथ बिजली का उत्पादन करने वाले उत्पादक भी बन गए हैं। बरसात के दिनों में भी उनके सोलर प्लांट से प्रतिदिन औसतन लगभग 10 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। श्री भोलानाथ वर्मा ने बताया कि उनके घर की बिजली खपत सोलर प्लांट से होने वाले उत्पादन की तुलना में कम है। इससे उन्हें बिजली बिल में राहत मिल रही है और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजने का अवसर भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले वे केवल बिजली के उपभोक्ता थे, लेकिन सोलर प्लांट लगाने के बाद अब वे बिजली का उत्पादन कर उसका उपयोग करने के साथ अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर एक तरह से उत्पादक की भूमिका भी निभा रहे हैं।
श्री भोलानाथ वर्मा ने कहा कि सौर ऊर्जा स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा का माध्यम है। सोलर ऊर्जा को अपनाने से प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी और इसका सकारात्मक प्रभाव मिट्टी, कृषि एवं फसल उत्पादन पर भी पड़ेगा। उन्होंने सौर ऊर्जा को भविष्य की जरूरत बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसे अपनाने की अपील की। श्री वर्मा ने बताया कि सोलर प्लांट स्थापना के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की अनुदान राशि का प्रावधान है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रूपए तथा राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रूपए की सहायता राशि शामिल है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दी जा रही यह महत्वपूर्ण सहायता आम लोगों के लिए सौर ऊर्जा अपनाने का बेहतर अवसर है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने घरों को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा से जोड़ें। उन्होंने सोलर प्लांट लगाने में सहायता राशि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। इस योजना से आम नागरिकों को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देने का अवसर मिल रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english