ब्रेकिंग न्यूज़

 पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक स्पेशल एजुकेटर की पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 20 से 24 अगस्त तक

 बिलासपुर / जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिले के 5 पीएमश्री विद्यालयों में 31 मार्च 2027 तक अंशकालिक स्पेशल एजुकेटर की नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन के तहत प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची जारी की गई है।पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची का अवलोकन जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, जिला पंचायत भवन, द्वितीय तल, बिलासपुर तथा जिले की वेबसाइट  डबल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बिलासपुर डॉट जीओवी डॉट इन पर किया जा सकता है।
जारी सूची के संबंध में आवेदक 20 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन दिवस एवं समय में लिखित दावा-आपत्ति उचित दस्तावेजों के साथ जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, जिला पंचायत भवन, द्वितीय तल, बिलासपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त होने वाली दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english