ब्रेकिंग न्यूज़

शिवाजी महाराज को दिलों में उतारने करने होंगे प्रयास: काले

 रायपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज धीरे- धीरे ही सही, अब लोगों के बीच पहचाने जाने लगे हैं… दिलों में उतरने लगे हैं। देशभर में सफल रही फिल्‍म ’तान्‍हा जी’, ‘राजा शिवाजी’, हजारों मंचन वाले सुपरहिट ऐतिहासिक नाटक ‘जाणता राजा’ इस बात के प्रमाण हैं। हालांकि अभी इस दिशा में अभी बहुत अधिक प्रयास करने की जरूरत है। इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाना होगा। मासिक महाआरती के मौके पर महाराष्‍ट्र मंडल अध्‍यक्ष के अजय मधुकर काले ने इस आशय का संदेश दिया। 
काले ने कहा कि महाराष्‍ट्र मंडल गत पांच वर्षों से शिवाजी महाराज की जन्‍मतिथि 19 फरवरी को स्‍वराज दिवस घोषित करने, छत्रपति श‍िवाजी महाराज को पाठ्यक्रम में शामिल करने और समय- समय शालेय व महाविद्यालयीन स्‍तर व सामाजिक व सार्वजनिक स्‍तर पर भी शिवाजी महाराज के जुड़ी जानकारी पर आधारि‍त क्विज स्‍पर्धाएं आयोजित करनी चाहिए। 
काले ने कहा कि हमने पहले ही छत्‍तीसगढ़ सरकार से मांग की हुई है कि प्रदेश के युवाओं की टीम को शिवाजी महाराज के रायगढ़ सहित विभ‍िन्‍न किलों के साथ पुणे का सुप्रसिद्ध व ऐतिहासिक शनिवार वाडा भी घुमाना चाहिए। इससे युवा पीढ़ी को हमारे गौरवशाली इतिहास की प्रत्‍यक्ष जानकारी मिलेगी। इससे वे भी हिंदवी स्‍वराज के बारे में अपनी राय सार्वजनिक स्‍तर पर सही तथ्‍यों व प्रमाण के साथ रख पाएंगे।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english