ब्रेकिंग न्यूज़

रुआबांधा विद्यालय के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देकर बढ़ाया हौसला

 -टी सहदेव

भिलाई नगर। रुआबांधा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के सेवानिवृत्त व्याख्याता कुबेर राम देशमुख ने बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र राकेश साहू को पांच हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की। देशमुख ने अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर अपनी दिवंगत पत्नी ईश्वरी देवी की स्मृति में विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कॉलरशिप देने की घोषणा की थी। 
उनकी घोषणा के अनुसार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को 51 हजार रुपये तथा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को पांच हजार रुपये प्रदान किए जाने हैं। घोषणा के बाद से अब तक विद्यालय का कोई भी विद्यार्थी प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने में सफल नहीं हो पाया है, लेकिन 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों ने इस प्रोत्साहन योजना का लाभ जरूर उठाया है। पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर देशमुख ने विद्यालय की होनहार छात्राओं वर्षा, यामिनी और शारदा को पांच-पांच हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की थी। तीनों छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे।
विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शिशिर टमोटिया एवं ममता टमोटिया ने आठ वर्ष पूर्व की गई घोषणा पर अमल करते हुए इस वर्ष प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले 20 विद्यार्थियों को 42 हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की है। यह राशि उन्होंने दिवंगत लक्ष्मीनारायण अग्रवाल एवं दिवंगत निर्मला अग्रवाल की स्मृति में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दी है। इसी क्रम में विद्यालय के व्याख्याता आरके साहू ने वाणिज्य समूह के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप पांच हजार रुपये प्रदान किए। वहीं विद्यालय की प्राचार्या दीप्ति गुप्ता ने त्रैमासिक एवं छमाही परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english