लालपुर ब्रिज के समीप निर्माणाधीन व्यवसायिक परिसर का आयुक्त ने किया प्रत्यक्ष निरीक्षण
सभी जोन कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियंता राजधानी शहर में समस्त मुख्य मार्गो में व्यवसायिक परिसरो की भवन अनुज्ञा की समय-समय पर औचक जांच कर सभी परिसरो में नियमानुसार पार्किंग व्यवस्था दिलवाना सुनिश्चित करें आयुक्त संबित मिश्रा ने दिये निर्देश
रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सभी जोन कमिश्नरो एवं कार्यपालन अभियंताओं को नगर निगम क्षेत्र के समस्त मुख्य मार्गो में समय समय पर व्यवसायिक परिसरो की औचक जांच कर भवन अनुज्ञा स्वीकृति का परीक्षण कर सभी व्यवसायिक परिसरो मे नियमानुसार नागरिको की सुविधा हेतु पार्किंग व्यवस्था दिलवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।
आज नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने नगर निगम जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत लालपुर ब्रिज के पास पोस्ट ऑफिस के समीप निर्माणाधीन व्यवसायिक परिसर का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम के नगर निवेशक श्री आभास मिश्रा, जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कवर, सहायक अभियंता नगर निवेश श्री नितीश झा, जोन 10 सहायक अभियंता श्री सुशील अहीर एवं अन्य जोन 10 संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।











Leave A Comment