ब्रेकिंग न्यूज़

 ‘विष्णु भैया का रक्षाबंधन उपहार’

-महतारी वंदन योजना से संवर रहीं धमतरी की बहनों की खुशियां
 रायपुर ।महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद मिलती है। इस राशि से छत्तीसगढ़ की माताएं और बहनें अपने घर के छोटे-बड़े काम और त्यौहार की जरूरतें आसानी से पूरी कर पा रही हैं। रक्षाबंधन का पावन पर्व सिर्फ धागों और वचनों का त्यौहार नहीं, बल्कि स्नेह और भरोसे का प्रतीक भी है। इस बार रक्षाबंधन से ठीक पहले धमतरी की शिवानी साहू के जीवन में यह पर्व खुशियों की एक नई सौगात लेकर आया है। राज्य सरकार की श्महतारी वंदन योजनाश् के तहत मिली नियमित सहायता राशि ने न केवल उनके त्यौहार की उमंग को दोगुना कर दिया है, बल्कि उनके परिवार को आर्थिक संबल भी प्रदान किया है।
   ​त्यौहारों के आगमन के साथ ही घर-परिवार में कपड़ों, मिष्ठान और बच्चों की जरूरतों से जुड़े कई छोटे-बड़े खर्च अचानक बढ़ जाते हैं। ऐसे संवेदनशील अवसर पर समय पर मिली यह आर्थिक मदद शिवानी के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई। वे बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि से घरेलू बजट पर पड़ने वाला दबाव काफी हद तक कम हो जाता है। इससे आवश्यक सामान की खरीदारी और त्यौहार की तैयारियां बिना किसी चिंता के पूरी हो जाती हैं। यह राशि उनके लिए सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और स्वावलंबन का एक सशक्त जरिया बन चुकी है, जिससे घर के छोटे-मोटे आर्थिक निर्णयों में भी उनकी भूमिका मजबूत हुई है।​भावुक मन से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए शिवानी कहती हैं कि हमारे विष्णु भैया ने रक्षाबंधन से पहले ही महतारी वंदन की राशि देकर हम बहनों को राखी का अनमोल तोहफा दिया है। उन्होंने बहनों का मान बढ़ाया है।  ​शिवानी का यह अनुभव दर्शाता है कि जब सरकारी योजनाएं सीधे आम नागरिक की रोजमर्रा की जरूरतों और खुशियों से जुड़ती हैं, तो वे केवल कागजी दस्तावेज न रहकर आत्मनिर्भरता की नई राह खोलती हैं। महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की अनगिनत महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास, सम्मान और समृद्धि का नया उजाला फैला रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english