ब्रेकिंग न्यूज़

 ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा संस्था ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव

- रिमझिम फुहारों के बीच थिरकीं सावन सुंदरियाँ
-तोशिबा ठाकुर बनी सावन क्वीन
-यातायात, साइबर सुरक्षा पर  AIG संजय शर्मा व  कैंसर पर डां मीनू  केसकर स्त्री रोग विशेषज्ञ ने  किया महिलाओं को जागरूक
 रायपुर।  ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा सेवा संस्था द्वारा आयोजित सावन उत्सव इस वर्ष  भी अत्यंत हर्षोल्लास एवं जागरूकता के साथ आज रायपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सावन की बरसाती रिमझिम फुहारों के बीच हुई, जहाँ संस्था की महिला सदस्यों ने रैंप वॉक कर सावन सुंदरियों का अद्भुत अंदाज़ प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की एक और आकर्षक कड़ी रही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं विभिन्न रोचक खेल, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।  तोशीबा ठाकुर सावन क्वीन चुनी गईं  द्वितीय  स्थान पर अनामिका दूबे , तीसरे स्थान पर कौशल्या कश्यप रहीं , साथ ही बेस्ट रेट्रो थीम में प्रथम आशा श्रीवास रहीं , रैंप वाक मे मोनिका पाठक  दूसरे नंबर पर तथा विनीता शर्मा तीसरे पर रहीं ।सभी  प्रतिभागियों ने पूरे कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास से सभी का मन मोह लिया।
इस आयोजन की सबसे सार्थक विशेषता रही – यातायात एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र। संस्था ने हमेशा की तरह इस बार भी अपनी महिला सदस्यों को केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया।
इस सत्र के लिए विशेष रूप से आमंत्रित पूर्व एआईजी (यातायात) श्री संजय शर्मा ने अत्यंत रोचक एवं सरल अंदाज़ में महिलाओं को यातायात नियमों की बारीकियाँ समझाईं। साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी देकर उन्हें सजग एवं सुरक्षित बनाने का प्रयास किया।
संस्था की अध्यक्षा सुषमा तिवारी ने बताया कि  हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, सजग एवं सशक्त बनाना है। सावन उत्सव के माध्यम से हमने यह संदेश दिया कि उत्सव और जागरूकता साथ-साथ चल सकते हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष सुषमा तिवारी , संरक्षक अजय शर्मा। सचिव ममता शर्मा  कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती  अपूर्वा शर्मा , सांस्कृतिक प्रभारी सरिता विश्वकर्मा  सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों  का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english