ब्रेकिंग न्यूज़

 राहुल गांधी भारत की संस्कृति, सभ्यता और विरासत का अपमान कर रहे हैं : संतोष पांडेय

-भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार
 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के नेता भारत की संस्कृति, सभ्यता और विरासत का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी देश की जनता को लगातार भ्रमित करने का काम करते है। श्री पांडेय ने कहा, राहुल गांधी को, उनके सैम अंकल और क्वात्रोची मामा ने ज्ञान नहीं दिया कि भारत में कितनी महिला मुख्यमंत्री रही हैं।
भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद श्री पांडेय ने बताया कि सुचेता कृपलानी उत्तर प्रदेश, नंदिनी सतपथी ओडिशा, शशिकला काकोदकर गोवा, सैयदा अनवरा तैमूर असम, एन. जानकी रामचंद्रन एवं जयललिता तमिलनाडु, मायावती उत्तर प्रदेश, राजिंदर कौर भट्ठल पंजाब, राबड़ी देवी बिहार, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली, उमा भारती मध्यप्रदेश, वसुंधरा राजे राजस्थान, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल, आनंदीबेन पटेल गुजरात, महबूबा मुफ्ती जम्मू कश्मीर, रेखा गुप्ता दिल्ली से मुख्यमंत्री बनी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यहाँ की संस्कृति, सभ्यता, विरासत का अपमान करने का काम कर रहे हैं, इसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। भारतीय जनता पार्टी महिला शक्ति का सम्मान करती है और कांग्रेस के महिला विरोधी मानसिकता की कड़ी निंदा करती है।
भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेसी नेताओं की महिला विरोधी मानसिकता लगातार सामने आ रही है। इससे पहले जब संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लाया गया तब यही काग्रेसी नेताओं ने उस बिल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश की महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ नेतृत्व करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी समेत समूची विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के इसी रवैये की वजह से आज कांग्रेस पार्टी भारत के नक्शे से गायब होती नजर आ रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english