स्वीप कार्यक्रम में बिलासपुर के अधिकारियों ने साझा किए मतदाता जागरूकता के अनुभव
बिलासपुर/ भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय ई. राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, बिलासपुर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक करने के साथ ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता सत्र, परिचर्चा, पंजीयन अभियान, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली, प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मतदान के महत्व तथा मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए मतदाता जागरूकता गतिविधियों में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री अंकित तिवारी एवं सहायक निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री ब्रजेश पाण्डेय भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
श्री बनर्जी ने महाविद्यालय के युवाओं को मतदाता जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश देते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में जिम्मेदार मतदाता की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा महाविद्यालय में संचालित मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी भी ली गई तथा युवाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया। विशेष रूप से निर्वाचन प्रक्रिया से युवाओं को जोड़ने और उन्हें अपने मताधिकार के प्रति सजग बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. उषा राठौर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।













Leave A Comment