सरोना शराब दुकान अहाता की स्वच्छता व्यवस्था का जनशिकायतों पर किया औचक निरीक्षण
गन्दगी मिली, लगभग 5 क्विंटल पानी पाउच, पॉलीथिन को जप्त कर किया 15000 रूपये का जुर्माना*
रायपुर/रायपुर नगर निगम जोन 7 में प्राप्त गन्दगी से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर निगम जोन 7 की टीम द्वारा जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री शत्रुहन देशलहरे की उपस्थिति में जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 22 के क्षेत्र में सरोना में शराब दुकान अहाता की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया. औचक निरीक्षण के दौरान गन्दगी मिली एवं लगभग 5 क्विंटल पानी पाउच एवं पॉलीथिन मिला, जिसे तत्काल जप्त किया गया और सम्बंधित शराब दुकान अहाता संचालक जको स्वच्छता व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश सहित भविष्य में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर जोन 7 जोन कमिश्नर के निर्देश पर तत्काल स्थल पर 15000 रूपये का जुर्माना शराब दुकान अहाता संचालक पर किया गया एवं प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.













Leave A Comment