“राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार”
-राखी से पहले मिली 31वीं किस्त, निशा की जिंदगी में आया खुशियों का त्योहार
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ को निभाते हुए महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले ही प्रदेश की बहनों के खातों में जारी कर दी है। ताकि हर बहन खुशी के साथ अपना त्योहार मना सके। इसी योजना ने ग्राम पल्लौद की श्रीमती निशा जांगड़े की जिंदगी बदल दी।पहले निशा मजदूरी करती थीं। अनियमित काम और कम आमदनी के कारण घर चलाना मुश्किल था। फिर महतारी वंदन से हर महीने मिलने वाले 1000 रुपये ने उन्हें हौसला दिया। निशा ने उसी राशि से अपने घर में ही एक छोटा सा फैंसी स्टोर शुरू किया। आज उनका स्टोर अच्छा चल रहा है और वे आत्मनिर्भर बन गई हैं।श्रीमती निशा जांगड़े कहती हैं कि मजदूरी से घर चलाना मुश्किल था। महतारी वंदन के 1000 रुपये से मैंने घर में ही छोटा फैंसी स्टोर खोला। आज मेरी दुकान अच्छी चल रही है और मैं बहुत खुश हूं और इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु भैया को दिल से धन्यवाद करती हूं। निशा जैसी लाखों बहनों के लिए महतारी वंदन आज महतारी वंदन योजना ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को केवल आर्थिक संबल ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर परिवार और समाज में एक नई पहचान भी दी है। बहनों की तरक्की, परिवार की शान - विष्णु भैया का यही अभियान आज गांव-गांव में साकार हो रहा है।





.jpg)







Leave A Comment