ब्रेकिंग न्यूज़

 टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत  एम्स हॉस्पिटल के सामने ठेलों को हटाकर मुख्य मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया

 रायपुर - टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु मार्गो में सड़क यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी मंशा के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन एवं रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़नदस्ता द्वारा सम्बंधित जोनों की नगर निवेश विभाग टीमों सहित मिलकर निरन्तर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है. 
टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत आज रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत क्षेत्र में एम्स हॉस्पिटल के सामने जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से मुख्य सड़क मार्ग जीई 
रोड टाटीबंध क्षेत्र में सड़क यातायात सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता टीम प्रहरी टीम, नगर निगम जोन क्रमांक 8 नगर निवेश विभाग टीम एवं रायपुर पुलिस कमिश्नरेट, यातायात पुलिस विभाग की टीम द्वारा अभियान चलाया गया और ठेलों को प्रमुख सड़क मार्ग से हटाने की कार्रवाई करते हुए सम्बंधित ठेला संचालकों को दोबारा ठेले सड़क मार्ग पर कदापि नहीं लगाने की कड़ी चेतावनी देते हुए स्थल पर सम्बंधित कब्जाधारी ठेला संचालकों पर  लगभग 8000  रूपये का ई जुर्माना करने की कार्रवाई की गयी. टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत कार्रवाई से राहगीरों और वाहन चालकों को प्रमुख सड़क मार्ग जीई रोड टाटीबंध क्षेत्र के कब्जामुक्त होने पर यातायात जाम की समस्या से त्वरित राहत प्राप्त हुई.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english