कक्षा में शत- प्रतिशत उपस्थित बच्चे पुरस्कृत
-महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल की कक्षाओं में अधिकतम उपस्थिति और पढ़ाई में गंभीरता लाने के लिए प्राचार्य की अनोखी पहल
रायपुर। बच्चों की अगस्त माह में स्कूल में शत- प्रतिशत उपस्थिति को प्रोत्साहित करने के लिए संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से कहा कि आप अपनी उपस्थिति इसी तरह बनाए रखें और अन्य बच्चों को भी प्रेरित करें। बच्चों को प्रोत्साहित करने का यह सिलसिला हर माह जारी रहेगा। इस अवसर पर प्री प्राइमरी इंचार्ज अस्मिता कुसरे और प्राइमरी इंचार्ज अपर्णा आठले उपस्थित रहीं।
अस्मिता ने बताया कि प्री प्राइमरी में कुछ बच्चों की उपस्थिति 100 प्रतिशत रही। इसमें नर्सरी से यक्ष राजवाड़े, पीपी-वन से चैतन्य साहू, लक्ष्मीता निषाद, पीपी-टू से रुद्रांश, विद्या रोहिदास, विहान शामिल हैं। इतने छोटे बच्चों की कई दिनों की बारिश के बावजूद 100 प्रतिशत उपस्थिति इस बात को दर्शाती है कि बच्चे स्कूल आने के लिए कितने आतुर रहते हैं। इस अवसर पर बच्चों को जंक फूड और हेल्दी फूड के बारे में भी बताया गया, ताकि वे घर के खाने को प्राथमिकता दें जो उनके सेहत के लिए भी अत्यावशक है।
प्राइमरी इंचार्ज अपर्णा आठले ने बताया कि इसी तरह कक्षा पहली से निकिता सोनवानी, रेयांश वर्मा, कक्षा दूसरी से गौरांश ध्रुव, गौरव राउत, निशिता यादव, रुद्र कुमार साहू और श्रेया वर्मा, तीसरी से दिव्या साहू, दिव्यांशी साहू, पार्थ यादव, गीतांजलि राव, रुद्राक्षी राजवाड़े और चौथी से रोहन साहू, रौनक श्रीवास्तव, वेदांशी साईं की उपस्थिति प्रशंसनीय रही। इसी प्रकार पांचवीं से हर्षिता श्रीवास, लव पाठक, भावेश सोनवानी, सौरव राउत, नितेश बघेल ने अपनी शत- प्रतिशत उपस्थिति दी। इन सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया, ताकि इनसे प्रेरणा लेकर बाकी बच्चे भी नियमित शाला में आएं और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।






.jpg)




Leave A Comment