ब्रेकिंग न्यूज़

 विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

-भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद ने पत्रकार वार्ता में 3 करोड़ लखपति दीदियों और देश की आर्थिक प्रगति का किया उल्लेख
 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएँ सशक्त और आत्मनिर्भर होकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। श्रीमती चौधरी ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अपनी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार मानते हुए कहा कि स्वर्गीय करुणा शुक्ला और डॉ. सरोज पाण्डेय के बाद संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर यह जिम्मेदारी मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती चौधरी ने बुधवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत महती पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने में महिला शक्ति की सबसे बड़ी भूमिका रहने वाली है। आज महिलाएँ सिर्फ 'आधी आबादी' नहीं, बल्कि राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बन चुकी हैं। मनुस्मृति के श्लोक 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता' का उल्लेख करते हुए श्रीमती चौधरी ने कहा कि महिलाएँ अब सिर्फ रसोई तक सीमित न रहकर विमान उड़ाने से लेकर खेलकूद और पर्वतारोहण तक हर क्षेत्र में देश का परचम लहरा रही हैं। केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्रीमती चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं की बदौलत आज देश में करीब 3 करोड़ बहनें 'लखपति दीदी' बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर चुकी हैं। केवल शहरी ही नहीं, बल्कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। विषम वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत 7.8 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर हासिल कर रहा है, जो प्रधानमंत्री श्री मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत नीतियों का परिणाम है।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती चौधरी ने बताया कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को अपना खुद का पक्का घर बनाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार की तरफ से सीधे आर्थिक मदद मिलती है। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज और ऑपरेशन की सुविधा सरकारी और चुनिंदा प्राइवेट अस्पतालों में मिलती है। देश के सभी छोटे-बड़े किसानों को खेती के खर्च में मदद के लिए हर साल 6 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में जमा किए जाते हैं। ग्रामीण छत्तीसगढ़ के हर घर तक पाइप के जरिए साफ और शुद्ध पीने का पानी पहुँचाया जा रहा है। गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएँ वाले चूल्हे से आजादी दिलाने के लिए मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन और सिलेंडर दिया जाता है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार भारी सब्सिडी देती है, जिससे बिजली का बिल जीरो हो जाता है और एक्स्ट्रा बिजली से कमाई भी होती है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्य योजनाओं की चर्चा करते हुए श्रीमती चौधरी ने कहा कि राज्य की शादीशुदा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर महीने 1,000 रुपये महतारी वन्दन योजना में सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलाने के लिए सरकार 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से (21 क्विंटल प्रति एकड़) धान की खरीदी करती है और आर्थिक मदद देती है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत ग्रामीण इलाकों के उन परिवारों को सालाना आर्थिक मदद दी जाती है, जिनके पास खेती के लिए खुद की कोई जमीन नहीं है। नियद नेल्लानार योजना योजना में बस्तर के नक्सल प्रभावित और अंदरूनी गाँवों तक बिजली, पानी, राशन, सड़क और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाने की एक बड़ी पहल है। इसी प्रकार रानी दुर्गावती योजना, श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना, सरस्वती साइकिल योजना आदि की भी चर्चा श्रीमती चौधरी ने की।
पत्रकार वार्ता में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता द्वय शताब्दी पाण्डे व डॉ. किरण बघेल, और महिला मोर्चा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष कृतिका जैन उपस्थित रहीं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english