ब्रेकिंग न्यूज़

महिलाओं के उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन प्रतिष्ठित सम्मान, 25 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

बीजापुर/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, सम्मान और उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इसी क्रम में जिले की इच्छुक महिलाएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत “वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार”, “माता बहादुर कलारिन सम्मान” एवं “मिनी माता सम्मान (महिला उद्यमी)” के लिए आवेदन कर सकती हैं।
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार महिलाओं में वीरता, शौर्य, साहस एवं आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला को प्रदान किया जाता है। चयनित महिला को 02 लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
इसी प्रकार माता बहादुर कलारिन सम्मान महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष तथा नारी उत्थान के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। इसके तहत चयनित महिला को 02 लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
वहीं मिनी माता सम्मान (महिला उद्यमी) महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अथवा अशासकीय संस्था को प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के तहत 02 लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। तीनों सम्मानों के लिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन 25 सितम्बर 2026 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बीजापुर, कलेक्टर कार्यालय प्रथम तल में प्रस्तुत कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, निर्धारित प्रपत्र एवं अन्य आवश्यक जानकारी जिला बीजापुर की वेबसाइट www.bijapur.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक महिलाएं अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english