भिलाई निगम ने दो दिनों में हटाए 1009 बैनर-पोस्टर
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर की सुंदरता एवं स्वच्छता बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थलों पर अनाधिकृत रूप से लगाए गए बैनर-पोस्टर को हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 04 सितम्बर 2026 से 05 सितम्बर 2026 तक निगम के सभी जोनों में अभियान चलाकर कुल 1009 बैनर-पोस्टर हटाए गए।
जोनवार कार्रवाई, हटाए गए बैनर-पोस्टर जोन-1 से 117, जोन-2 से 310, जोन-3 से 165, जोन-4 363, जोन-5 से 54 इस तरह कुल 1009 हटाए गए। नगर निगम द्वारा सार्वजनिक स्थानों, विद्युत पोल, डिवाइडर एवं अन्य स्थानों पर बिना अनुमति लगाए गए बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। निगम ने नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं से अपील की है कि शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता को बनाए रखने में सहयोग करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति प्रचार सामग्री न लगाएं।









Leave A Comment