ब्रेकिंग न्यूज़

बोले कलेक्टर, शासकीय योजनाओं को सफल बनाने में आपका सहयोग महत्वपूर्ण

क्रिएटर्स मीट में कलेक्टर ने इंफ्लूएंसर्स से किया संवाद
रायपुर/ 
सोशल मीडिया आज सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि जानकारी, जागरूकता और बदलाव का सबसे प्रभावी प्लेटफॉर्म बन चुका है। आज किसी संदेश को तेजी से पहुंचाने में सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स की भूमिका बेहद अहम है। इसी उद्देश्य से आज कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित Creators Meet में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स के साथ संवाद किया और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि आज का दौर सोशल मीडिया का है और जेन जी, मिलेनियल्स इससे सबसे अधिक जुड़ा हुआ है। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों और विषयों पर बड़ी संख्या में क्रिएटर्स शानदार कंटेंट तैयार कर रहे हैं, जो रायपुर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि क्रिएटर्स की रचनात्मकता और प्रशासन की जनकल्याणकारी पहल मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और जनहित से जुड़े योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पात्र हितग्राही उसका लाभ उठा सकें। इसमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने क्रिएटर्स से प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने और जनहित के संदेशों को रोचक एवं प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया।
संवाद के दौरान कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन की विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों और प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा की। उन्होंने ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ के बारे में बताया, जिसके माध्यम से बच्चों में जन्मजात हृदय संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनका निःशुल्क उपचार एवं ऑपरेशन कराया जा रहा है।
इसी तरह ‘प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी’ के तहत बच्चों के हाथ-पैर एवं चेहरे की विकृतियों से संबंधित समस्याओं का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे प्रयास तभी अधिक प्रभावी होंगे, जब उनकी जानकारी जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे। इसमें सोशल मीडिया एक महत्वपूर्ण कड़ी बन सकता है।
बैठक में शिक्षा, कृषि, श्रम और अन्य विभागों की योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। प्रशासन ने क्रिएटर्स से अपील की कि वे जनहित से जुड़े विषयों को अपनी शैली में प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक करने में सहभागी बनें।
कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न विषयों पर रचनात्मक सुझाव दिए। कलेक्टर ने सभी सुझावों की सराहना की।
उन्होंने कहा आपके फीडबैक अमूल्य है, क्रिएटर्स समय-समय पर प्रशासन को फीडबैक देते रहें और जनहित से जुड़े योजनाओं को सफल बनाने में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और क्रिएटर्स के बीच यह संवाद आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित जिले के प्रमुख सोशल मीडिया क्रिएटर्स उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english