ब्रेकिंग न्यूज़

विभाग के 152 अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता

मानवता की सेवा में कृषि विभाग की अनूठी पहल
रायपुर/
जन-सेवा और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने की दिशा में रायपुर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में उपसंचालक कृषि कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक मिसाल कायम की है। कृषि विभाग के कुल 152 अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक साथ इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक सदस्यता ग्रहण कर मानव सेवा का संकल्प लिया।
रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए उपसंचालक कृषि श्री सतीश अवस्थी ने बताया कि विभागीय अमले ने उत्साहपूर्वक आगे आकर यह सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित समय-सीमा की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को 152 नवीन सदस्यों द्वारा जमा की गई निर्धारित सदस्यता राशि विधिवत रूप से सौंपी।
 कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कृषि विभाग के इस जन-कल्याणकारी कदम की सराहना करते हुए अन्य विभागों को भी रेडक्रॉस सोसायटी जैसे मानवीय अभियानों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
उल्लेखनीय है कि इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी संकट के समय स्वास्थ्य, रक्तदान एवं आपातकालीन सहायता प्रदान करने वाली एक प्रमुख संस्था है, जिसमें शासकीय सेवकों की यह भागीदारी सामाजिक दायित्वों के प्रति उनकी सजगता को दर्शाती है।
इस अवसर पर  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, अपर जिला दंडाधिकारी श्री उमाशंकर बंदे तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ. मिथिलेश चौधरी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english