रायपुर में वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित
नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर रहेगा स्थानीय अवकाश
रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर एवं नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र में वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये अवकाश शासन के अधीन समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए लागू होगा। नुआखाई पर्व पर 15 सितंबर 2026, महाअष्टमी पर 19 अक्टूबर 2026 तथा गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) पर 9 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश रहेगा।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उक्त स्थानीय अवकाश बैंकों, कोषालयों एवं उप कोषालयों के लिए लागू नहीं होंगे।











Leave A Comment