गणेश पंडालों पर नगर निगम की निगरानी, समितियों से कहा दिखाएं अनापत्ति प्रमाण पत्र
0- नगर निगम जोन 6 क्षेत्र में संतोषी नगर, पुराना, नया धमतरी रोड, टिकरापारा चौक का निगम की टीम ने किया निरीक्षण
0- सड़क पर श्रीगणेश पंडाल लगाये जाने पर श्री गणेश समिति पदाधिकारियों से चर्चा की गई
0- जोन अधिकारियों ने समझाईश देकर राज्य शासन के निर्देशानुसार श्रीगणेश पंडाल की अनुमति लेने नियमों का पालन करने कहा
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा, जोन 6 उप अभियंता श्री सागर ठाकुर, श्री अंकुर अग्रवाल सहित पुलिस कमिश्नरेट के जोन क्षेत्र अधिकारियों की उपस्थिति में श्री गणेश पंडाल संतोषी नगर मार्ग, नया और पुराना धमतरी रोड, टिकरापारा चौक के पास सडक पर श्री गणेश पंडाल लगाये जाने की जानकारी मिलते ही तत्काल स्थल पर पहुंचकर जोन 6 अभियंताओं ने संबंधित श्री गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से चर्चा कर उन्हें सडक पर श्री गणेश उत्सव मनाने पंडाल ना लगाने को लेकर समझाईश दी ।
नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के मार्गनिर्देशन में जोन 6 कार्यपालन अभियंता और उप अभियंताओं ने श्री गणेश उत्सव समितियों के सम्बंधित पदाधिकारियों को श्री गणेश उत्सव पंडाल सडक पर नहीं लगाने की स्थल पर पहुंचकर उन्हें समझाईश दी एवं इस संबंध में श्री गणेश उत्सव पंडाल लगाने माननीय एनजीटी और राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमो एवं जारी दिशा- निर्देशो का पूर्ण पालन करने कहा। जोन 6 जोन कमिश्नर सहित निगम जोन 6 अधिकारियों और पुलिस कमिश्नरेट जोन क्षेत्र के सम्बंधित अधिकारियों ने श्री गणेश उत्सव समिति पदाधिकारियों से श्री गणेश पंडाल सडक पर लगाये जाने पर उनसे नियमानुसार आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र की जानकारी देने कहा और इसमें छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार निर्धारित प्रक्रियाओं और नियमों का पालन करने कहा ।











Leave A Comment