ब्रेकिंग न्यूज़

 जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन

0-अभियान के सफल संचालन हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
0- ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में व्यापक जनभागीदारी से आयोजित होंगी विविध जनकल्याणकारी गतिविधियां
0-अपर कलेक्टर, निगम आयुक्त एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बनाए गए नोडल अधिकारी
दुर्ग. छत्तीसगढ़ शासन, जनसंपर्क विभाग के निर्देश के परिपालन में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह का विशेष ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, ‘विकसित भारत 2047’ का सामूहिक संकल्प लेना, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।  
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जारी आदेशानुसार अभियान के सुचारू क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिए जिले के अधिकारियों को नोडल दायित्व सौंपे हैं। नगरीय क्षेत्रों के लिए समस्त निगम आयुक्तों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के मध्य बेहतर समन्वय हेतु अपर कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी को नोडल अधिकारी का प्रभार दिया गया है। उन्होंने अभियान की प्रत्येक गतिविधि के सुव्यवस्थित संचालन के लिए नोडल एवं सहयोगी अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की है। जिसके अनुसार ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल हेतु उपसंचालक पंचायत श्रीमती दीप्ती साहू व सीईओ ज.पं. दुर्ग श्री प्रकाश मेश्राम नोडल अधिकारी होंगे, जिन्हें नगरीय निकाय दुर्ग, भिलाई और रिसाली के उपायुक्त व ईडीएम सहयोग प्रदान करेंगे। ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ प्रतियोगिता का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर, तथा सहयोगी नोडल सहायक आयुक्त आदिवासी श्री अविनास श्रीवास संभालेंगे। ‘नमो सेवा गाथा’ का प्रभार उपसंचालक समाज कल्याण श्री ए.पी. गौतम व सहायक संचालक शिक्षा श्री अमित घोष तथा ‘आंगन का उत्सव’ का जिम्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) श्री आर.के. जाम्बुलकर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी संभालेंगे। ‘कहानी बदलाव की’ पहल के लिए संयुक्त संचालक जनसंपर्क श्री एम.एस. सोरी को नोडल व प्र. सहायक संचालक खेल श्री ए. एक्का को सहायक अधिकारी बनाया गया है। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी श्री अविनास श्रीवास व श्री ए. एक्का को क्रमशः नोडल एवं सहयोगी बनाया गया है। 
‘सेवा ज्योति यात्रा’ हेतु आरटीओ श्री मृत्युंजय पटेल को नोडल व उपसंचालक पंचायत श्रीमती दीप्ती साहू सहायक, ‘जल जन सेवा संकल्प’ के लिए ईई तांदुला श्री आशुतोष सारस्वत को नोडल व ईई (पीएचई) श्री उत्कर्ष पाण्डेय को सहायक तथा ‘सेवा-मेरा योगदान’ हेतु डीएफओ श्री चंद्र अग्रवाल व क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण श्री पी.एस. पांडे को नोडल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर व ग्रामीण) सहयोगी दायित्व निभाएंगे। वहीं ‘सेवा सेतु’ शिविरों की कमान अपर कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थॉमस व डिप्टी कलेक्टर श्री सोनल डेविड, रंगोली राष्ट्र मंडल पहल में सहायक आयुक्त आदिवासी श्री अविनाश श्रीवास नोडल और जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर सहायक अधिकारी होंगे। ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ का दायित्व जीएम उद्योग श्री बी.आर. निकुंज व जिला रोजगार अधिकारी श्री विष्णु केडिया तथा 17 अक्टूबर के ‘जनसेवक महाकुंभ’ पहल हेतु उपसंचालक पंचायत श्रीमती दीप्ती साहू, जनपद सीईओ (दुर्ग, पाटन और धमधा) को नोडल तथा व नगर निगम दुर्ग उपायुक्त श्री महेंद्र साहू और आरटीओ श्री मृत्युंजय पटेल सहायक अधिकारी का दायित्व संभालेंगे।
अभियान के दौरान आयोजित होंगी प्रमुख गतिविधियां-
आशीर्वाद का दीया- सितंबर माह में प्रत्येक परिवार द्वारा 17 दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। जिले में 1.25 लाख दीप प्रज्वलन का विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा।  
25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत- 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक विद्यालयों में 25 वर्षों के सेवा कार्यों पर आधारित ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।  
नमो सेवा गाथा- 17 सितंबर से 02 अक्टूबर के मध्य प्रमुख स्थलों, स्कूलों एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में 25 वर्षों की सेवा कार्य योजनाओं पर आधारित संगीतपूर्ण नुक्कड़ नाटकों का मंचन होगा।  
आंगन का उत्सव- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आंगनबाड़ियों में कार्यकर्ता, मितानिन व सहायिकाओं का सम्मान, टीकाकरण, अन्नप्राशन, गोदभराई एवं मातृ संवाद कार्यक्रम होंगे।  
कहानी बदलाव की- संपूर्ण अभियान अवधि के दौरान सरकारी योजनाओं से आए सकारात्मक बदलावों (लाभार्थियों की वास्तविक कहानियों) का संकलन कर डिजिटल व सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।  
विकसित भारत संकल्प यात्रा- सेवा ज्योति यात्रा, राज्य के परिवर्तनकारी स्थलों (बस्तर सहित) का 3-4 दिवसीय भ्रमण कराया जाएगा तथा 07 अक्टूबर को जिले के गांवों व शहरों में बाइक व वाहन रैली (सेवा ज्योति यात्रा) निकाली जाएगी।  
जल जन सेवा संकल्प- सेवा-मेरा योगदान अभियान के दौरान स्वच्छता, नदी घाटों का संरक्षण, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा श्नशा मुक्त भारतश् जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।  
सेवा सेतु अभियान (सरकार आपके द्वार) - ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर पर शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण एवं योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।  
रंगोली राष्ट्र/भारत मंडल- राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज, निर्धारित दिवसों पर सार्वजनिक स्थलों पर विशाल रंगोली का निर्माण किया जाएगा।  
जनसेवक महाकुंभ- अभियान के समापन दिवस 17 अक्टूबर 2026 को जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ राष्ट्रीय समागम, सामूहिक वंदे मातरम गायन एवं सेवा गाथा पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन किया जाएगा।  
कलेक्टर श्री सिंह ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों का समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english