ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर के निर्देश एवं श्रमायुक्त कार्यालय से समन्वय कर समस्या का हुआ त्वरित निराकरण

0- पाटन की रामेश्वरी सेन की तकनीकी समस्या दूर कर जारी किया गया पंजीयन कार्ड
दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विगत दिवस समाचार पत्र में पाटन क्षेत्र के ग्राम तेलीगुंडरा निवासी श्रीमती रामेश्वरी सेन के आधार विवरण का अन्य पंजीयन में उपयोग होने और श्रम कार्ड न बन पाने संबंधी खबर पर त्वरित संज्ञान लिया है। कलेक्टर के संवेदनशील निर्देशों के परिपालन में श्रम विभाग द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए हितग्राही का ’छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल’ के अंतर्गत नया श्रम पंजीयन कार्ड जारी कर दिया गया है। विभागीय रिकॉर्ड एवं पोर्टल के परीक्षण के दौरान यह पाया गया था कि पूर्व में किसी अन्य पंजीयन कार्ड में हितग्राही के आधार विवरण की प्रविष्टि हो जाने के कारण पोर्टल पर तकनीकी त्रुटि उत्पन्न हो रही थी, जिससे इनका नया पंजीयन पूर्ण नहीं हो पा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय दुर्ग ने तत्काल उच्च कार्यालय (श्रमायुक्त कार्यालय) से तकनीकी समन्वय स्थापित किया। उच्च स्तर से पोर्टल की इस तकनीकी समस्या का समाधान कराते हुए प्रविष्टि में आवश्यक सुधार किया गया और श्रीमती रामेश्वरी सेन का विधिवत श्रम पंजीयन सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। नया श्रम पंजीयन कार्ड जारी होने से अब हितग्राही शासन की असंगठित कर्मकार कल्याणकारी योजनाओं का सीधे लाभ प्राप्त कर सकेंगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन एवं श्रमिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान करने के लिए प्रशासन निरंतर प्रतिबद्ध है। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english