ब्रेकिंग न्यूज़

 नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग ने श्रीगणेश उत्सव पर्व पंडालों में इको फ्रेंडली श्रीगणेशोत्सव पर्व मनाने चलाया स्वच्छता जनजागरूकता अभियान

रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 क्षेत्र के अंतर्गत इको फेंडली श्रीगणेशोत्सव पर्व मनाने हेतु गणेश पंडालों में पदाधिकारियों के मध्य स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर  उन्हें आवश्यक जानकारी दी गयी । रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर एवं नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार और नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय और नगर निगम उपायुक्त स्वास्थ्य श्री जसदेव सिंह बाबरा और मार्गनिर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत श्रीगणेशोत्सव 2026 को समाज हित में पर्यावरण  संरक्षण की दृष्टि से  मनाये जाने जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 
इस क्रम में आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम जोन 3  जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 3 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री उमेश नामदेव की उपस्थिति में रायपुर 
नगर पालिक निगम जोन 3 क्षेत्र के अंतर्गत समस्त श्रीगणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से संपर्क कर स्वच्छता निरीक्षक श्री झनेंद्र कुमार साहू और श्री प्रवीण चंद्राकर सहित नवजागृति गणेश उत्सव समिति शक्ति नगर और श्री सिद्धि विनायक समिति खम्हरडीह और संकल्प सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति दुर्गा मैदान शंकर नगर के पंडाल में इको फ्रेंडली श्रीगणेशोत्सव मनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का दैनिक जीवन में उपयोग कदापि नहीं करने, सूखा और गीला कचरा  अलग - अलग डस्टबिन में रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने और फूलों के लिए अलग डस्टबिन रखने, अपने श्रीगणेश उत्सव पर्व पंडाल के परिसर के आसपास साफ - सफाई को निरन्तर बनाए रखने, और श्रीगणेश जी की मूर्ति का विसर्जन रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा माननीय एनजीटी के आदेशानुसार निर्धारित स्थान में ही करने के प्रति जानकारी देकर इको फ्रेंडली श्री गणेशोत्सव पर्व मनाने जागरूक बनाया गया।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english