प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दी बधाई
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें छत्तीसगढ़ के समस्त कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक बधाई देते हुए मंगलकामनाएँ व्यक्त की हैं। श्री देव ने प्रभु श्री राम से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के संकल्प की सिद्धि की प्रार्थना की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी ऐतिहासिक प्रतिष्ठा स्थापित की है। 'अंत्योदय' और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूलमंत्र पर चलते हुए श्री मोदी ने देश के गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग के सशक्तीकरण को शासन के केंद्र में रखा है। उनके नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में माहव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा सदैव राजनीति को सेवा का माध्यम मानती है, इसलिए यह पूरा महीना जनसेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित रहेगा। श्री देव ने प्रदेश भाजपा के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के संयोजकों, कार्यकर्ताओं तथा जनमानस से इस सेवा पखवाड़े में उत्साहपूर्वक भाग लेकर 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के संकल्प को साकार करने का आग्रह किया है। file photo



.jpg)


.jpg)






Leave A Comment