ब्रेकिंग न्यूज़

126 अमृत सरोवरों में रोशनी, जल संरक्षण का संकल्प

 *- सेवा संकल्प अभियान में 6,991 समूहों की 78,501 दीदियों के घर भी जले ‘आशीर्वाद के दीये’*

दुर्ग/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। अभियान के अंतर्गत जिले के 126 अमृत सरोवरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया। इनमें दुर्ग के 38, धमधा के 50 और पाटन के 38 अमृत सरोवर शामिल हैं। ग्रामीणों ने सरोवरों के किनारे दीप प्रज्ज्वलित कर जल संरक्षण की इन परिसंपत्तियों के संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का संकल्प लिया।
 
*थनौद के अमृत सरोवर में भी जला आशीर्वाद का दीया*
 
ग्राम पंचायत थनौद, जनपद पंचायत दुर्ग में निर्मित अमृत सरोवर के किनारे भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया गया। सरपंच श्रीमती मोनका देशमुख, सचिव श्रीमती रेखा साहू और पंच श्री धनराज देवांगन की मौजूदगी में ग्रामीणों ने दीप जलाकर जल संरक्षण और अमृत सरोवर के सतत संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में श्री उत्तम देवांगन, श्री बैशखू देवांगन, श्री श्यायलू देशमुख, श्रीमती पार्वती सिन्हा, श्रीमती चंदीका सिन्हा, श्रीमती लीला यादव, श्रीमती कुलेश्वरी ढीमर, श्री टेकसिंग साहू, श्रीमती शकुन देशमुख, श्रीमती उषा साहू, श्रीमती मैना साहू, श्रीमती सुनीता साहू, श्रीमती कमलेश्वरी एवं श्री गणेश राम देशमुख सहित ग्रामीणों ने सहभागिता की। ग्रामीणों ने कहा कि अमृत सरोवर गांव की महत्वपूर्ण जल परिसंपत्ति है। इसके संरक्षण से जल उपलब्धता बढ़ाने के साथ खेती और ग्रामीण आजीविका को भी सहारा मिलता है। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जलस्रोतों को स्वच्छ रखने और पानी के सदुपयोग का संदेश दिया गया। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english