ब्रेकिंग न्यूज़

खेल समिति के सदस्यों ने की भगवान गणेश की आराधना, मिष्ठान्न का लगाया भोग

रायपुर प्रेस क्लब में गणेश उत्सव
रायपुर।
रायपुर प्रेस क्लब के गणेश उत्सव में बुधवार को खेल समिति की सहभागिता रही। खेल समिति के संयोजक विजय मिश्रा की अगुवाई में सदस्यों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती की और अपने साथ लाए मिष्ठान्न का भोग अर्पित किया। पूजा-अर्चना और आरती के दौरान पत्रकार साथियों ने भगवान गणेश से प्रेस क्लब से जुड़े सभी पत्रकारों एवं उनके परिवारों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।
रायपुर प्रेस क्लब द्वारा इस वर्ष गणेश उत्सव को हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष की गौरवपूर्ण थीम से जोड़ा गया है। उत्सव में प्रेस क्लब से जुड़े विभिन्न समूहों और पत्रकारिता की अलग-अलग विधाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक दिन अलग-अलग पत्रकार बिरादरी एवं समितियों को भगवान गणेश की सेवा और आराधना का अवसर दिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को खेल समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से गणेश आराधना में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित कार्यकारिणी सदस्य जाकिर घुड़सेना एवं चंदन साहू मौजूद रहे।
कार्यक्रम में खेल समिति के संयोजक विजय मिश्रा, सहसंयोजक अख्तर हुसैन एवं शंकर चंद्राकर सहित
वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, दामु अंबेडारे,राजेंद्र निगम, टीकम वर्मा, सतीश पांडे, प्रदीप चंद्रवंशी,कमलेश गोगिया, पार्थ बेहरा, प्रवीण सिंह (ईटीवी भारत), पवन ठाकुर, तिलक राम साहू, हेमंत डोंगरे, हरिमोहन तिवारी,   एवं विनय घाटगे , सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि इस वर्ष गणेश उत्सव को पत्रकारिता के 200 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा के साथ-साथ प्रेस क्लब परिवार की सामूहिक सहभागिता का उत्सव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अलग-अलग समितियों और पत्रकार साथियों की सहभागिता से गणेश उत्सव में आपसी सौहार्द, भाईचारे और संगठनात्मक एकजुटता का भाव मजबूत हो रहा है।
उन्होंने कहा कि खेल पत्रकारों और खेल समिति की सक्रियता प्रेस क्लब की जीवंतता का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए गणेश उत्सव में उनकी सहभागिता भी विशेष महत्व रखती है।
गुरुवार को प्रेस क्लब की गणेश उत्सव में पत्रकार सपत्नीक शामिल होंगे सभी पत्रकार जनों को अपने परिजन के साथ इस अवसर पर शामिल होने की प्रेस क्लब ने अपील की है, इस दौरान पत्रकार साथियों द्वारा भगवान गणेश के लिए भजन भी प्रस्तुत किया जाएगा,
रायपुर प्रेस क्लब ने सभी पत्रकार साथियों से आगामी आयोजनों में सहभागी बनने और भगवान गणेश की संध्या आरती में शामिल होकर इस सामूहिक उत्सव को गरिमामय बनाने का आह्वान किया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english