ब्रेकिंग न्यूज़

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026: ग्राम पंचायत बठेना में जन संवाद

- स्वच्छता, जल संरक्षण और कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों ने लिया सामूहिक संकल्प
दुर्ग/ स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत बठेना में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के अंतर्गत विशेष जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।
जन संवाद के दौरान स्वच्छता, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों को पानी की प्रत्येक बूंद को सहेजने, जलस्रोतों को स्वच्छ रखने तथा घर एवं आसपास के क्षेत्र में नियमित स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित न रहकर प्रत्येक परिवार की दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बने, तभी गांव को स्थायी रूप से स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में सरपंच सुश्री उनिका वर्मा एवं सचिव श्री विनय कुमार साहू की विशेष उपस्थिति रही। वहीं विकासखंड समन्वयक श्री नीलमणि चंदेल, ए.डी.ई.ओ. श्री रणजीत सिंह एवं संकुल समन्वयक श्री नरेश साहू ने ग्रामीणों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं जल जीवन मिशन से संबंधित योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों ने गांव में स्वच्छता बनाए रखने, ओडीएफ प्लस की स्थिति को सुदृढ़ करने तथा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी आधारित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के तहत ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना है। ग्राम पंचायत बठेना में आयोजित जन संवाद ने ग्रामीणों में स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सामुदायिक सहभागिता को भी मजबूती प्रदान की।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english