ब्रेकिंग न्यूज़

भजन गायन से सजी गणेश आराधना, वरिष्ठ पत्रकार सपरिवार हुए शामिल

रायपुर प्रेस क्लब में गणेश उत्सव
रायपुर।
रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित गणेश उत्सव में गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार साथी सपरिवार शामिल हुए। इस अवसर पर सभी ने सामूहिक आरती में हिस्सा लेकर भगवान गणेश से पत्रकार साथियों और उनके परिवारों के सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
गणेश उत्सव के इस विशेष अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों द्वारा पत्रकारों के लिए भजन गायन का आयोजन किया गया। पत्रकार साथियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान गणेश के चरणों में भक्ति के स्वर अर्पित किए। भजनों की प्रस्तुतियों से प्रेस क्लब परिसर भक्तिमय हो उठा और पत्रकार साथियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस मौके पर भजन की विशेष प्रस्तुति प्रीति निगम, मंजूषा शर्मा, संगीता पवार, किरण तिवारी, दीप्ति सिन्हा, राजेंद्र निगम, आरिफ खान, राहुल सिन्हा , सुमन पांडे ,भूपेश जांगड़े, अनिल पवार ने दी...
रायपुर प्रेस क्लब में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस वर्ष गणेश उत्सव को विशेष थीम के साथ आयोजित किया जा रहा है। उत्सव के दौरान पत्रकारिता की विभिन्न विधाओं और पत्रकार बिरादरी की सहभागिता के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का क्रम जारी रहा।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा, प्रशांत शर्मा, प्रदीप शर्मा, अनिल पवार, के.के. निगम, राजेंद्र निगम, महादेव तिवारी, समरेंद्र शर्मा, वैभव पांडे, टीकम वर्मा, सनत तिवारी,  राहुल सिन्हा , संजय वर्मा, सुमन पांडे, लखन शर्मा, सूर्या, हरिमोहन एवं आरिफ खान  सहित पत्रकार साथी सपरिवार मौजूद रहे।
गणेश उत्सव के समापन अवसर पर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे रायपुर प्रेस क्लब परिसर में हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। प्रेस क्लब ने सभी पत्रकार साथियों से शुक्रवार को 3 बजे दोपहर हवन-पूजन में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने और गणेश उत्सव के समापन कार्यक्रम में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
प्रेस क्लब ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष के गौरवपूर्ण अवसर पर आयोजित इस गणेश उत्सव में पत्रकार बिरादरी की सामूहिक सहभागिता इसकी विशेषता रही। अंतिम दिन हवन-पूजन के साथ उत्सव का विधिवत समापन किया जाएगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english