जिले के आरंग क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्य तेज, निसदा और गोइंदा में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
रायपुर। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण विकासखंड आरंग के महानदी से लगे ग्राम निसदा एवं गोइंदा में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर प्रशासन एवं राहत दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया गया है।
एसडीएम आरंग सुश्री अभिलाषा पैकरा के मार्गदर्शन में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। ग्राम निसदा में करीब 100 परिवारों के 300 लोग बारिश एवं जलभराव से प्रभावित हुए हैं। वहीं ग्राम गोइंदा में 8 परिवार प्रभावित हुए हैं। सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पंचायत द्वारा राहत शिविर में भोजन, पेयजल एवं विश्राम की व्यवस्था की गई है। ग्राम गोइंदा में बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन भी कराया गया। सभी प्रभावित लोग सुरक्षित हैं तथा प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।









.jpg)
Leave A Comment