650 घरों में नगर निगम ने नाश्ता और दोपहर का भोजन उपलब्ध करवाया
लगातार तेज बारिश के चलते नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 के वार्ड 66 में प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर 1 से 17 में जलभराव
सखाराम दुबे स्कूल के पास गिरे एक बड़े वृक्ष को तत्काल सड़क से हटाया
रायपुर/राजधानी शहर में लगातार तेज बारिश के कारण रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के जोन क्रमांक 5 क्षेत्र के अंतर्गत पण्डित वामनराव लाखे वार्ड क्रमांक 66 के क्षेत्र के अंतर्गत प्रोफेसर कालोनी सेक्टर क्रमांक 1 से 17
तक के क्षेत्र में जलभराव की समस्या आयी, जिससे वहाँ लगभग 650 घरों के रहवासी नागरिक जलभराव की समस्या से प्रभावित हुये. रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 की टीम द्वारा वहाँ लगातार जल निकासी हेतु कार्य किया जा रहा है तथा जलभराव की समस्या के कारण प्रभावित घरों के रहवासी नागरिकों को आज सुबह नाश्ता पैकेट्स का वितरण किया गया एवं दोपहर लंच के पैकेट्स की व्यवस्था की गयी ।
नगर निगम जोन 5 क्षेत्र के अंतर्गत जीई मार्ग में सखाराम दुबे स्कूल के सामने एक बड़ा वृक्ष गिर गया, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ , सम्बंधित बड़े पेड़ को सड़कमार्ग से तत्काल हटाया गया एवं वर्तमान में जोन क्रमांक 5 के क्षेत्र में रायपुर नगर पालिक निगम की बाढ़ग्रस्त टीम द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।













.jpg)
Leave A Comment