ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक

- शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण
दुर्ग/ सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु शिविर समस्या का समाधान आपके द्वार का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक नगर निगम क्षेत्र में किया जा रहा है। इसी क्रम कुशाभाउ ठाकरे भवन,आदित्य नगर एवं सिकोला भाठा माध्यमिक शाला,सिकोला बस्ती में आयोजित सेवा सेतु शिविरों में संबंधित 10 वार्डों के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं से संबंधित जानकारी, आवेदन एवं समस्याओं के निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
शिविर के तीसरे दिन नागरिकों द्वारा विभिन्न सेवाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त कर पात्र प्रकरणों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर आवेदन एवं समाधान की सुविधा मिल रही है।
महापौर अलका बाघमार ने कुशाभाउ ठाकरे भवन,आदित्य नगर एवं सिकोला भाठा स्कूल कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सिकोला बस्ती में आयोजित सेवा सेतु शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को पात्र प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर,पार्षद सुरूचि उमरे,सावित्री दमाहे,नीरा खिचरिया,ललिता ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,उपअभियंता स्वेता महेलवार,उप अभियंता भारती ठाकुर, सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार, 28 सितंबर को स्वामी आत्मानंद विद्यालय, दीपक नगर एवं सरदार वल्लभभाई पटेल आत्मानंद विद्यालय में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में संबंधित वार्डों के नागरिकों की विभिन्न समस्याओं एवं आवेदनों को प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।
सेवा सेतु अभियान शिविर सोमवार, 28 सितंबर 2026
सेवा सेतु शिविर स्थान, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, दीपक नगर क्षेत्र के इन वार्डों के नागरिकों के लिए शिविर आयोजित होगा। वार्ड क्रमांक 23 दीपक नगर,वार्ड क्रमांक 28 पचरी पारा,वार्ड क्रमांक 29 अस्पताल वार्ड,वार्ड क्रमांक 47 सिविल लाइन उत्तर। वार्ड क्रमांक 48 सिविल लाइन दक्षिण के अलावा  
 सरदार वल्लभभाई पटेल आत्मानंद विद्यालय, दुर्ग इन वार्डों के नागरिकों के लिए शिविर आयोजित होगा,वार्ड क्रमांक 31 लंगूरवीर वार्ड, आपापुरी,वार्ड क्रमांक 34 शिव पारा,वार्ड क्रमांक 35 रामदेव मंदिर,वार्ड क्रमांक 36 गंजपारा,वार्ड क्रमांक 37 आजाद वार्ड,वार्ड क्रमांक 38 मिलपारा,वार्ड क्रमांक 39 कचहरी वार्ड के नागरिक शामिल होंगे।नगर निगम ने संबंधित वार्डों के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आवेदन एवं समस्याओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर सेवा सेतु अभियान का लाभ उठाएं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english