ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

- कोहका-1 आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण, स्वास्थ्य एवं संस्कार को लेकर महिलाओं को किया जागरूक
 दुर्ग/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र कोहका-1 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अजय कुमार साहू ने महिलाओं एवं परिवारों को पोषण, बच्चों के स्वास्थ्य और बेहतर परवरिश के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं में खून की कमी की समस्या का उल्लेख करते हुए पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान मां का स्वास्थ्य एवं पोषण बच्चे के विकास से सीधे जुड़ा होता है। इसके लिए परिवार की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने चना-गुड़ और मुनगा भाजी जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने की बात कही और अपने हीमोग्लोबिन कम होने का निजी अनुभव भी साझा किया।
श्री साहू ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं सामाजिक व्यवहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने परिवारों से बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी भेजने तथा कार्यकर्ताओं से आवश्यक सलाह लेने का आग्रह किया। बच्चों को बड़ों का सम्मान, आपसी मेल-जोल और अच्छे संस्कार सिखाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही महतारी वंदन योजना सहित आंगनवाड़ी से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक ने आंगनबाड़ी को बच्चों के लिए घर के आंगन जैसा सुरक्षित एवं सीखने का स्थान बताया। उन्होंने कहा कि 3 से 6 वर्ष के बच्चे यहां खेल-खेल में सीखते हैं और पौष्टिक भोजन प्राप्त करते हैं। इस दौरान माताओं से बच्चों में आए बदलाव के संबंध में चर्चा की गई, जिस पर कुछ माताओं ने बताया कि बच्चे आंगनवाड़ी में नियमित रूप से भोजन करने लगे हैं।
कार्यक्रम में रंगोली, मेहंदी, स्वस्थ शिशु, बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर 6 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, 3 मितानिन एवं 4 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं 3 महिला हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने के अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती राखी विश्वास द्वारा खिलौना दान तथा श्रीमती सावित्री वर्मा द्वारा वस्त्र दान किया गया। कार्यक्रम में कोहका मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता भुवाल, श्रीमती सावित्री वर्मा, परियोजना अधिकारी श्रीमती पद्मजा सिन्हा, महिला मोर्चा से श्रीमती राखी विश्वास, श्रीमती रेखा पटेल, वार्ड पार्षद श्रीमती अंजू सिंह, श्री गिरधर वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यवेक्षक श्रीमती प्रीति देवांगन द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english