शहीद भगत सिंह की जयन्ती 28 को, एसआरपी चौक प्रतिमा स्थल के समक्ष पुष्पांजलि आयोजन
रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से शहीद भगत सिंह की जयन्ती दिनांक 28 सितम्बर 2026 सोमवार को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर में एसआरपी चौक शंकर नगर स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष उनका सादर नमन करने पुष्पांजलि आयोजन रखा गया है।
पुष्पांजलि आयोजन हेतु रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चन्द्रवंशी को एसआरपी चौक शंकर नगर स्थित शहीद भगत सिंह के प्रतिमा स्थल, उसके समक्ष और आसपास के क्षेत्र में आवश्यक साफ-सफाई, पुष्प, पुष्पमाला, फूलो की पंखुडिया आदि के साथ-साथ अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्थायें प्रशासनिक तौर पर करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।











.jpg)
Leave A Comment