ब्रेकिंग न्यूज़

 बाढ़ स्वास्थ्य केन्द्र, गोबरा नयापारा, विकासखण्ड अभनपुर बाड़ प्रभावित ग्राम की जानकारी

0- भारी वर्षा से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं उपचार जारी
रायपुर। विगत 24 सितम्बर से 26 सितम्बर 2026 तक प्रदेश में हुई भारी वर्षा के कारण विकासखण्ड अभनपुर के अंतर्गत गोबरा नयापारा क्षेत्र के आसपास के गांवों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई।
शहरी क्षेत्र गोबरा नयापारा के महानदी के समीप से निकली नदी का पानी बाढ़ के रूप में शहर में भर गया, जिससे शहर के दो वार्डों के लगभग 2600 लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ। शहर से लगे ग्राम दुलना, तर्रा में भी बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। शहरी क्षेत्र बनपारा में बाढ़ पीड़ित परिवारों को 6 स्थानों (अस्थायी आश्रयों / शालाओं) में सुरक्षित रखा गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गोबरा नयापारा द्वारा प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों की सतत निगरानी हेतु कॉम्बेट टीम (आशा एवं चिकित्सा अधिकारी की टीम) गठित की गई है। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण हेतु एम्बुलेंस एवं मोबाईल टीम भी गठित कर तैनात की गई है।
मोबाईल टीम द्वारा अस्थायी आश्रय स्थलों में क्लोरीन टेबलेट, ORS, पैरासिटामॉल एवं अन्य प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। सोमवारी बाजार, गढ़ी-बाण कक्ष, लिपी पंचायत भवन, साधु छत्र मंदिर में ठहराये गये पीड़ित परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई। BMO, BPM एवं सुपरवाईजर द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया गया।
अब तक की प्रगति:
-दिनांक 26/09/2026 तक: स्वास्थ्य परीक्षण - 1675, दवा वितरण - 215
-दिनांक 27/09/2026 तक:* स्वास्थ्य परीक्षण - 365, दवा वितरण - 16
वर्तमान में स्थिति सामान्य है। गांवों में जल स्तर कम हो गया है और लोग अब अपने निवास स्थानों पर वापस जाने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english