ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में की ‘हर घर मुनगा’ अभियान की सराहना

0- रायपुर से शुरू हुई जिला प्रशासन की पहल बनी प्रदेशव्यापी अभियान
0- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में कुपोषण और एनीमिया से मुकाबले की मुहिम को मिली नई गति
रायपुर. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण में पोषण माह की चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे ‘हर घर मुनगा’ अभियान की सराहना की। माताओं और बच्चों के बेहतर पोषण की दिशा में शुरू हुई यह पहल रायपुर जिला प्रशासन के नवाचार के रूप में प्रारंभ हुई थी, जिसे बाद में पूरे प्रदेश में अपनाया गया।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों एवं महिलाओं में कुपोषण और एनीमिया को कम करने के उद्देश्य से ‘मोर गोठ ल सुनगा, हर घर मुनगा’ अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत बच्चों के घरों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण से भरपूर मुनगा के पौधे लगाने के साथ परिवारों को इनके संरक्षण और उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
जिला रायपुर की पहल को पूरे छत्तीसगढ़ ने अपनाया
रायपुर जिले में अभियान के सफल क्रियान्वयन के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस नवाचार को प्रदेश स्तर पर विस्तार दिया गया। अब पूरे छत्तीसगढ़ में ‘हर घर मुनगा’ अभियान के माध्यम से पोषण सुधार की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
प्रदेशभर में अभियान के तहत 10 लाख से अधिक मुनगा के पौधे लगाए जा रहे हैं। रायपुर जिले में पिछले वर्ष लगभग 52 हजार पौधे लगाए गए थे, जबकि इस वर्ष 33,500 पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधों की जियो टैगिंग के साथ उनके संरक्षण एवं नियमित निगरानी की भी व्यवस्था की गई है।
एनीमिया-कुपोषण के खिलाफ मुनगा बनेगा पोषण का मजबूत माध्यम
अभियान का उद्देश्य मुनगा जैसे पोषणयुक्त पौधे को परिवारों तक पहुंचाकर बच्चों और माताओं के पोषण स्तर में सुधार लाना है। मूल योजना में बच्चों में आयरन बढ़ाने, कुपोषण कम करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि जैसे उद्देश्यों को भी शामिल किया गया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में इस पहल का उल्लेख और सराहना किए जाने से अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में चलाया जा रहा यह अभियान माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरा है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अभियान की सराहना किए जाने से विभाग को नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने कहा कि अभियान को जनभागीदारी से और व्यापक बनाते हुए माताओं और बच्चों तक पोषण का लाभ पहुंचाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english