शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में 22 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैंप
बालोद. जिले के शिक्षित एवं तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के सुअवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
विभिन्न नियोजकों में मशीन ऑपरेटर एवं अन्य पदों पर अवसर
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर के प्राचार्य ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में रोजगार परामर्शदाता संस्था के माध्यम से देश की प्रतिष्ठित नियोजक कंपनियों द्वारा विभिन्न रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया की जाएगी। कैंप के अंतर्गत ’मशीन ऑपरेटर’ एवं अन्य तकनीकी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।
पात्रता एवं अनिवार्य दस्तावेज
उक्त प्लेसमेंट कैंप में 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण ऐसे युवा जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य हो पात्र होंगे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताओं के प्रमाण पत्र, अंकसूची की मूल प्रति एवं तीन सेट छायाप्रति, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की मूल प्रति एवं छायाप्रति तथा तीन नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर शासकीय आईटीआई गुरूर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ ले सकते हैं।












.jpg)
Leave A Comment