ब्रेकिंग न्यूज़

 पोर्टल की ग्रामीण सेवाओं को लेकर जनपद सचिवों का प्रशिक्षण

0- आवश्यक दस्तावेजों, निर्धारित शुल्क एवं मूलभूत नागरिक सुविधाओं के त्वरित निराकरण के दिए गए निर्देश
बालोद. ग्रामीण अंचलों में नागरिकों को पारदर्शी और समयबद्ध शासकीय नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला एवं जनपद पंचायत सभाकक्ष में जिले के सभी जनपद पंचायतों के सचिवों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर संचालित होने वाली महत्वपूर्ण सेवाओं के त्वरित क्रियान्वयन हेतु विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
ग्रामीण स्तर की प्रमुख सेवाओं, शुल्क एवं दस्तावेजों पर विस्तृत प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सचिवों को सेवा सेतु पोर्टल में सम्मिलित ग्रामीण सेवाओं की तकनीकी प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इसमें मुख्य रूप से ग्रामीण विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञा, नल कनेक्शन प्रदाय करना, गांवों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना तथा स्ट्रीट लाइट बदलने जैसी मूलभूत नागरिक सुविधाओं के ऑनलाइन संचालन की जानकारी दी गई। इसके साथ ही इन सेवाओं के लिए नागरिकों से लिए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों और शासन द्वारा निर्धारित शुल्कों के संबंध में भी विस्तार से प्रशिक्षित किया गया, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बालोद जिले में 1668 विवाह प्रमाण पत्र पूर्णतः ऑनलाइन जारी
प्रशिक्षण में जानकारी दी गई कि बालोद जिले में ग्रामीण स्तर की नागरिक सेवाओं को पूरी तत्परता के साथ डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में ग्रामीण विवाह प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन संचालित की जा रही है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से जिले में अब तक कुल 1,984 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1,668 आवेदनों का त्वरित व विधिपूर्वक निराकरण करते हुए डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र सफलतापूर्वक जारी किए जा चुके हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english