ब्रेकिंग न्यूज़

 विशेष गहन पुनरीक्षण- मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

0- विधानसभा क्षेत्र डौंडीलोहारा के सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक में फॉर्म-6 के कार्यों की हुई समीक्षा
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची को अद्यतन करने तथा पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल ड्राइव) के तहत कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौंडीलोहारा के अंतर्गत अनुभाग डौंडीलोहारा के समस्त सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ), डौंडीलोहारा ने विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी करें तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें। साथ ही, फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने और कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी पात्र नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english