शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा एवं मंगचुवा महावद्यिालय में मतदाता पंजीयन शिविर
0- 18 वर्ष पूर्ण कर चुके कॉलेज छात्र-छात्राओं से भरवाए गए फॉर्म-6
बालोद. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं युवा शक्ति को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से आज शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा एवं शासकीय महाविद्यालय मंगचुवा में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया।
महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भरा फॉर्म-6
आयोजित शिविर के विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु निर्धारित फॉर्म-6 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर स्थल पर ही पात्र छात्र-छात्राओं से भौतिक रूप से फॉर्म-6 संकलित किए गए।
युवाओं की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र
शिविर में उपस्थित प्राध्यापकों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ हैं। 18 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना और मतदान करना प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का पहला लोकतांत्रिक कर्तव्य है। युवाओं को अपने मताधिकार का महत्व समझना चाहिए ताकि वे देश और समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।












.jpg)
Leave A Comment