ब्रेकिंग न्यूज़

 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांदुल में जागरूकता कार्यक्रम

0- विद्यार्थियों को बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट एवं बाल विवाह रोकथाम कानूनों की दी गई जानकारी
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी के आदेशानुसार एवं मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम कांदुल में विशेष जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं, विधिक अधिकारों तथा सुरक्षा तंत्र के प्रति सजग व सशक्त बनाना रहा।
बाल संरक्षण कानूनों एवं विधिक प्रावधानों पर हुआ विस्तृत मार्गदर्शन
शिविर के दौरान उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने छात्राओं को ‘मिशन वात्सल्य’ एवं एकीकृत बाल संरक्षण सेवाओं की रूपरेखा समझाई। इसके साथ ही बच्चों के संरक्षण से जुड़े प्रमुख विधिक प्रावधानों जैसे बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पॉक्सो एक्ट) तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के महत्वपूर्ण बिंदुओं से विस्तार से अवगत कराया गया।
आपातकालीन हेल्पलाइन एवं सहायता सेवाओं की दी जानकारी
छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति, शोषण अथवा असुरक्षा से निपटने हेतु आपातकालीन टोल-फ्री नंबर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा महिला हेल्पलाइन 181 के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। इसके साथ ही संकटग्रस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही छत के नीचे विधिक, चिकित्सकीय व परामर्श सहायता उपलब्ध कराने वाले ’सखी वन स्टॉप सेंटर’ की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने छात्राओं से अपील की है कि वे अपने परिवेश में बाल विवाह, बाल श्रम अथवा बच्चों से संबंधित किसी भी शोषण की घटना दिखने पर तत्काल हेल्पलाइन पर सूचना देकर जिम्मेदार नागरिक का दायित्व निभाएं।
कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई से संस्थागत संरक्षण अधिकारी श्री देवेन्द्र देशमुख, सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनिल सिन्हा, जिला परियोजना समन्वयक श्री वेद प्रकाश साहू, चाइल्ड लाइन केस वर्कर श्री कैलाश निषाद, जिला मिशन समन्वयक (मिशन शक्ति) व जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती दिनेश्वरी सिन्हा, जेंडर विशेषज्ञ श्री राकेश सिन्हा, सहित शिक्षकगण तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english