ब्रेकिंग न्यूज़

त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

दावा-आपत्ति निराकरण के बाद मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के दिए निर्देश
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा के लिए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निगम सभागार कक्ष में बैठक ली। बैठक में मतदाता सूची पर प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण तथा इसके पश्चात शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। 
कलेक्टर ने परिशिष्ट-15 के माध्यम से प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही प्रपत्र-6 एवं प्रपत्र-क भराए जाने के कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदाता सूची में नाम, पते एवं अन्य विवरणों से संबंधित त्रुटियों का नियमानुसार परीक्षण कर निराकरण किया जाए, ताकि निर्वाचन के लिए त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार हो सके।
 उन्होंने निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों को सुचारु एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने, अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।
 बैठक में निगम आयुक्त सुरुचि सिंह, अपर कलेक्टर लिली थॉमस, अनुविभागीय दंडाधिकारी सोनल डेविड, अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, तहसीलदार डीकेश्वर साहू सहित एईआरओ, सुपरवाइजर, प्राधिकृत अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english