ब्रेकिंग न्यूज़

 गन्दगी-कचरा उठवाकर स्वच्छता का दिया संदेश

0- नगर निगम जोन 6 ने वार्ड 61 में साबुन डबरा तालाब के पास, वार्ड 63 में आरडीए कॉलोनी टिकरापारा महामाया मन्दिर वार्ड 65 क्षेत्र में चलाया अभियान
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर सभी जोनो के स्वास्थ्य विभाग की टीमो द्वारा जोन कमिश्नरो के मार्गदर्शन में एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में गंदगी कचरा मलबा वाले स्थानो को चिन्हित कर वहां सघन सफाई करवाकर स्वच्छता कायम करते हुए स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सीटीयू स्वच्छता लक्षित ईकाई का विकास कर नागरिको को राजधानी शहर में स्वच्छता का सकारात्मक संदेश देने का अभियान निरंतर प्रगति पर है। 
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 6 स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61 क्षेत्र अंतर्गत साबुन डबरा तालाब के समीप, शहीद ब्रिगेडयर उस्मान वार्ड क्रमांक 63 के क्षेत्र main आरडीए कॉलोनी टिकरापारा और महामाया मन्दिर वार्ड क्रमांक 65 के क्षेत्र में पड़े कचरे और गंदगी को सफाई करवाकर कचरा उठाकर स्वच्छता कायम करते हुए जन - जन को सुन्दर सकारात्मक स्वच्छता संदेश नगर निगम जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता के मार्गनिर्देशन और जोन 6 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू की उपस्थिति में दिया गया।
जोन 8 द्वारा जोन क्षेत्र में माधवराव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 क्षेत्र अंतर्गत महादेवघाट रायपुरा स्थित सीटीयू स्वच्छता लक्षित ईकाई में पसरी भारी गंदगी कचरा काई को विशेष टीम भेजकर अभियान पूर्वक स्वच्छता कायम कर सीटीयू क्षेत्र स्वच्छता लक्षित ईकाई क्षेत्र में स्वच्छता कायम कर सुन्दर सकारात्मक संदेश दिया गया। 
नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 42 क्षेत्र अंतर्गत दुरी हटरी पुरानी बस्ती क्षेत्र और इसी वार्ड क्षेत्र में जगन्नाथ मन्दिर के समीप फैली गंदगी एवं कचरे को साफ करवाकर कचरा उठवाकर सफाई व्यवस्था कायम कर स्वच्छता का सकारात्मक संदेश स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत दिया गया।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english