ब्रेकिंग न्यूज़

 स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रायपुर में लगभग 53 सीटीयू स्थलों का कायाकल्प, जनभागीदारी से बदली शहर की तस्वीर

0- एक माह के विशेष अभियान में नगर पालिक निगम रायपुर ने स्वयं एवं जनसहयोग से किया सार्वजनिक स्थलों का परिवर्तन
0- स्वच्छता ही सेवा जनभागीदारी से स्वच्छ रायपुर की ओर एक मजबूत कदम
रायपुर. स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने एवं राजधानी शहर रायपुर के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा आयोजित एक माहव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा व्यापक स्तर पर सीटीयू (क्लीनलिनेस टारगेट यूनिट ) ट्रांसफार्मेशन का कार्य कराया गया। विगत दिनांक 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित इस अभियान के दौरान रायपुर शहर में लगभग 53 सीटीयू स्वच्छता लक्षित ईकाई स्थलों का कायाकल्प किया गया।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम के सभी 10 जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारावार्ड पार्षदों की अगुवाई और जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के मार्गनिर्देशन में राजधानी शहर रायपुर के ऐसे सार्वजनिक स्थलों एवं चिन्हित स्थानों की पहचान की गई, जहां पूर्व में गंदगी, कचरे का जमाव, अव्यवस्था अथवा अनुपयोगी स्थिति जैसी समस्याएं थीं। नगर निगम द्वारा इन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर कचरे का निष्पादन, साफ-सफाई, रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक सुधार कार्य कराए गए। इन प्रयासों से कई स्थानों को स्वच्छ, आकर्षक एवं उपयोगी स्वरूप प्रदान किया गया।
स्वच्छता ही सेवा अभियान की विशेष उपलब्धि यह रही कि लगभग 53 सीटीयू स्थलों का परिवर्तन रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा स्वयं तथा विभिन्न संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की जनभागीदारी के माध्यम से सुनिश्चित किया गया। इससे न केवल सार्वजनिक स्थलों की तस्वीर बदली, बल्कि स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी एवं नागरिक सहभागिता की भावना भी मजबूत हुई।
सीटीयू ट्रांसफार्मेशन के प्रमुख स्थल
अभियान के अंतर्गत कायाकल्प किए गए प्रमुख स्थलों में वार्ड क्रमांक 61 स्थित जल विभाग, भाठागांव एवं साबुन डबरी तालाब , वार्ड क्रमांक 44 स्थित पुराना नगर निगम भवन, वार्ड क्रमांक 38 स्थित दशहरा मैदान (स्वामी आत्मानंद वार्ड), वार्ड क्रमांक 59 में गौसिया मैदान के पास का क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 46 स्थित गुरु तेग बहादुर उद्यान तथा वार्ड क्रमांक 42 स्थित जगन्नाथ मंदिर क्षेत्र सहित अन्य स्थल शामिल हैं।
रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान किए गए ये कार्य शहर में स्वच्छता के स्थायी वातावरण के निर्माण एवं सार्वजनिक स्थलों के बेहतर रखरखाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। नगर निगम का उद्देश्य केवल इन स्थलों का कायाकल्प करना ही नहीं, बल्कि नागरिकों को इनके संरक्षण एवं नियमित स्वच्छता के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाना भी है।
नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा नागरिकों से विनम्र अपील की गई है कि परिवर्तित किए गए इन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा सार्वजनिक संपत्तियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english