भारत चालू वित्त वर्ष में एक लाख करोड़ डॉलर का निर्यात लक्ष्य पाने की राह पर: गोयल
नयी दिल्ली. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को भरोसा जताया कि भारत चालू वित्त वर्ष में वस्तुओं एवं सेवाओं के निर्यात का एक लाख करोड़ डॉलर का लक्ष्य हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में ही देश का कुल निर्यात 480 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो निर्धारित सालाना लक्ष्य का 48 प्रतिशत है। गोयल ने 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027' के संदर्भ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ''हम निर्यात लक्ष्य का 48 प्रतिशत हासिल कर चुके हैं... हम लक्ष्य हासिल करने की राह पर हैं। यह लक्ष्य बेहद महत्वपूर्ण है और हमें इसे हासिल करना है।'' उन्होंने वाहन उद्योग से घरेलू बाजार के साथ वैश्विक बाजारों पर भी ध्यान देने और निर्यात बढ़ाने का आग्रह किया।










Leave A Comment