ब्रेकिंग न्यूज़

 फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए राजनैतिक दलों की हुई प्रथम साप्ताहिक बैठक

0- 11 दिसंबर तक प्राप्त किए जाएंगे दावा-आपत्ति
बालोद. भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सुचारू संपादन हेतु आज जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की प्रथम साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा आयोजित इस बैठक में बताया गया कि आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर 2026 को एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ हो चुकी है, जो दिनांक 11 दिसंबर 2026 तक संपादित की जाएगी।
बैठक में उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उक्त अवधि में प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों से संबंधित प्रारूप 9, 10, 11 एवं 11(ए) की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए इसकी प्रतियां साझा की गईं। साथ ही मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नवीन पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा त्रुटि सुधार कार्यों में राजनैतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई। इस अवसर पर राजनैतिक दल के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english